फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Flood of Kanwariyas in the textile city; traffic jam ensues.

Panipat News: टेक्सटाइल नगरी में कांवड़ियों का रेला, लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Flood of Kanwariyas in the textile city; traffic jam ensues.
​​शिवालय पर लेंगे दम। पानीपत-हरिद्वार रोड से लौटा कांवड़ लेकर जाते कांवड़ियां। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सावन मास की शिवरात्रि मंगलवार को है। इससे पहले टेक्सटाइल नगरी में कांवड़ और डाक कांवड़ लेकर कांवडि़यों का हुजूम उमड़ पड़ा। सोमवार सुबह से ही शहर की प्रमुख सड़कों पर डाक कांवड़ियों के जत्थे दिखाई देने लगे। उत्तर प्रदेश की सीमा से यमुना पार कर जैसे ही कांवड़ियों ने हरियाणा में प्रवेश किया, नेशनल हाईवे की एक लेन उनके भारी संख्या के आगे छोटी पड़ गई।
कांवड़ियों के जत्थों के कारण जीटी रोड, गोहाना रोड और जींद स्टेट हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। डाक कांवड़िए अपने निर्धारित समय पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार आगे बढ़ते रहे। पूरा शहर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर निर्धारित समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डाक कांवड़िए तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस ने संभाला मोर्चा
डाक कांवड़ियों की संख्या अचानक बढ़ने और सड़कों पर यातायात दबाव बढ़ने के बाद जिला पुलिस ने मोर्चा संभाला। शहर के प्रवेश द्वारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रमुख सड़कों को वन-वे किया गया। कांवड़ यात्रा के निर्धारित रूट पर भारी वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित संजय चौक पर सामान्य दिनों में पांच से सात पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है, लेकिन सोमवार को यहां 20 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।

रेंग-रेंगकर चले वाहन, जाम में फंसी स्कूल बस
वन-वे व्यवस्था और कांवड़ियों की भारी भीड़ के कारण जीटी रोड पर आम वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालकों को रेंग-रेंगकर आगे बढ़ना पड़ा। सोमवार दोपहर एक स्कूल बस भी जाम में फंस गई, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही प्रभावित होने से कई लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

कांवड़ियों की सेवा में सड़कों पर उतरी टेक्सटाइल नगरी

शिवभक्तों की सेवा के लिए शहरवासी भी सड़कों पर उतर आए। शहर में लगे दर्जनों स्थायी कांवड़ सेवा शिविरों के अलावा आम नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं ने जगह-जगह अस्थायी स्टॉल लगाए। यहां कांवड़ियों को ठंडा पानी, शिकंजी, फल, दूध और अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए। कड़ी धूप और थकान से परेशान कांवड़ियों की मालिश करने के साथ प्राथमिक उपचार के लिए भी स्थानीय लोग सेवा में जुटे रहे।

प्रमुख मार्गों पर वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री बंद

कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए जीटी रोड, सनौली रोड और जींद-गोहाना मार्ग पर वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। शहर के व्यस्त चौराहों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। कांवड़ियों के निर्धारित रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।

जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीमों के सहयोग से जगह-जगह निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों को दवाइयां और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

वर्जन

डाक कांवड़ के चलते शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। पुलिस बल को मुख्य मार्गों पर तैनात किया गया है, ताकि कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे। आमजन से अपील है कि वे निर्धारित डायवर्जन और यातायात नियमों का पालन करें।

सुरेश सैनी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात

शिवालय पर लेंगे दम। पानीपत-हरिद्वार रोड से लौटा कांवड़ लेकर जाते कांवड़ियां। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed