{"_id":"6a7a40203b3f4551ff084766","slug":"plot-owners-furious-over-not-receiving-a-response-within-the-stipulated-time-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162205-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तय समय पर जवाब नहीं मिलने से भड़के प्लॉट मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तय समय पर जवाब नहीं मिलने से भड़के प्लॉट मालिक
Tue, 11 Aug 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंसल के खिलाफ प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा, दो दिन की मोहलत मांगकर लौटे कंपनी अधिकारी
पांच घंटे इंतजार के बाद थाना सेक्टर-13/17 पहुंचे एवीपी, दो घंटे चली बैठक; 100 प्लॉटों की रजिस्ट्री और 400 को कब्जा देने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ प्लॉटधारकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कंपनी की ओर से तय समय में जवाब नहीं दिए जाने से नाराज प्लॉटधारकों ने सोमवार को विरोध जताया। करीब पांच घंटे के इंतजार के बाद शाम चार बजे कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (एवीपी) सौरभ विज अधिकारियों के साथ थाना सेक्टर-13/17 पहुंचे। यहां करीब दो घंटे तक हुई बैठक में एवीपी ने मामले में जवाब देने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय मांगा।
बैठक में आरडब्ल्यूए और स्थानीय निवासियों ने करीब 100 लंबित प्लॉटों की रजिस्ट्री कराने और 400 प्लॉटधारकों को तत्काल कब्जा (पजेशन) देने की मांग रखी। आरडब्ल्यूए के उपप्रधान राजीव मलिक, महासचिव कुलदीप अरोड़ा और लीगल एडवाइजर राहुल सिंगला की मौजूदगी में प्रभावित लोगों ने कंपनी प्रतिनिधियों और पुलिस के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
प्लॉटधारकों ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उनका कहना है कि पॉश कॉलोनी में सभी प्रकार के शुल्क देने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाओं और अपने हक के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रिकॉर्ड ले जाने के प्रयास का भी लगाया आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी रातोंरात अपना रिकॉर्ड भी पानीपत कार्यालय से ले जाने का प्रयास कर रही थी। लोगों की सतर्कता के चलते पिछले दिनों रिकॉर्ड को रोक लिया गया।
उन्होंने मांग की कि लंबे समय से लंबित मामलों, कन्वेयंस डीड और अन्य बकाया मामलों से जुड़े सभी दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत कराए जाएं। कंपनी को अपने स्तर पर समय निर्धारित कर सभी लंबित कार्य पूरे करने के बाद ही रिकॉर्ड ले जाने की अनुमति दी जाए।
एवीपी सौरभ विज ने कहा कि कंपनी स्थानीय लोगों के साथ है। प्लॉटधारकों को रजिस्ट्री और कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पुलिस ने तेज की जांच, रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश
पुलिस प्रशासन ने अंसल प्रबंधन को नोटिस जारी कर लंबित रजिस्ट्री, पजेशन, डिमार्केशन, जोनिंग और विभिन्न शुल्कों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इनमें होल्डिंग और नॉन-कंस्ट्रक्शन चार्ज से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं। जांच पूरी होने तक अंसल के पानीपत कार्यालय का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और उसे कहीं स्थानांतरित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब तक नहीं दिया लंबित मामलों का पूरा ब्योरा
अंसल प्रबंधन से लंबित मामलों का पूरा विवरण, पजेशन की समयसीमा और प्रमोटर्स व निदेशकों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मांगे गए थे, लेकिन यह जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। पुलिस फिलहाल शिकायत की प्राथमिक जांच कर रही है। जांच पूरी होने तक सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। -दलबीर सिंह, प्रभारी, थाना सेक्टर-13/17
विज्ञापन
पांच घंटे इंतजार के बाद थाना सेक्टर-13/17 पहुंचे एवीपी, दो घंटे चली बैठक