{"_id":"69bb02a0a6238ab4d708bcee","slug":"fruit-and-vegetable-vendors-are-not-getting-basic-facilities-in-the-new-vegetable-market-panipat-news-c-244-1-pnp1012-154004-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नई सब्जी मंडी में नहीं मिल रही फल सब्जी विक्रेताओं को मूल भूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नई सब्जी मंडी में नहीं मिल रही फल सब्जी विक्रेताओं को मूल भूत सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विधायक के आवास पर पहुंचे फल सब्जी विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
समालखा। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से फ्लाईओवर के नीचे से हटाकर नई सब्जी मंडी (अनाज मंडी) में शिफ्ट किए गए फल व सब्जी विक्रेताओं ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी जताई है। बुधवार को वह समस्याओं के समाधान के लिए समालखा विधायक मनमोहन भडाना के कार्यालय पहुंचे। विधायक प्रतिनिधि ने जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया।
बुधवार को फल सब्जी विक्रेता विधायक के आवास पर पहुंचे। उनका कहना है कि खुले आसमान के नीचे रेहड़ी लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही नई जगह पर ग्राहक भी काफी कम हैं। जिससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। रेहड़ी-पटरी संचालकों ने मांग की कि पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास ही उनके लिए कोई स्थायी स्थान निर्धारित किया जाए, ताकि वे व्यवस्थित तरीके से अपना काम कर सकें। इस पर विधायक प्रतिनिधि विजय शेखर ने विक्रेताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान जल्द निकालने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में फल व सब्जी विक्रेताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
Trending Videos