फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gang involved in robbery and snatching busted; five arrested, including a goldsmith.

Panipat News: लूट व स्नेचिंग करने वाले गिरोह का खुलासा, सुनार समेत पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Gang involved in robbery and snatching busted; five arrested, including a goldsmith.
पानीपत। सीआईए-2 की टीम ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने एक सुनार सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो बदमाशों गांव बाबरपुर हाल कोहंड निवासी किशन व गांव शाहनपुर जींद हाल दीनानाथ कॉलोनी निवासी प्रिंस को शनिवार शाम पेप्सी पुल के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं, दो बदमाशों गांव बाबरपुर निवासी चंदन व शिमला मौलाना निवासी कर्ण को शिमला मौलाना रोड से गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर वधावाराम कॉलोनी निवासी सुनार बाल कृष्ण उर्फ शैंटी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, बाल कृष्ण उर्फ शैंटी बदमाशों ने स्नेचिंग का माल खरीदता था। चांदनीबाग क्षेत्र में लूट के बाद हुई बैंक अधिकारी हर्षद की हत्या के मामले में भी उसने लूट का सामान खरीदा था।
विज्ञापन

रविवार को डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने सीआईए-2 कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि थाना शहर में देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी मदवन आहूजा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह 14 मई की रात जिंदल नर्सिंग होम के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उस पर सूए से हमला कर गले से सोने की चेन, मोटरसाइकिल और लैपटॉप लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को सीआईए-2 की टीम को सूचना मिली कि दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर रिफाइनरी रोड स्थित पेप्सी पूल के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है।

पुलिस ने तुरंत ही दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट का माल बाल कृष्ण को 97 हजार रुपये में बेचा था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बाल कृष्ण को वधावाराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed