सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girl missing from home, chat found on mobile phone, youth asked to reach Jind

Panipat News: युवती घर से लापता, मोबाइल फोन में मिली चैट, युवक ने जींद पहुंचने को कहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Girl missing from home, chat found on mobile phone, youth asked to reach Jind
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती घर से लापता हो गई। जब परिजनों ने उसके मोबाइल फोन की जांच की तो युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक के साथ चैट मिली जिसमें उसने घर से निकलने का जिक्र किया। वहीं युवक ने भी उसे जींद पहुंचने के लिए कहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। चैट कब्जे में लेकर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी सुबह आठ बजे घर से निकली थी इसके बाद वह वापस नहीं आई। जब उन्होंने उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें इंस्टाग्राम पर फौजी नाम की आईडी से चैट मिली। जिसमें युवती ने कहा कि वह घर से निकल गई है। इसके बाद दो अन्य युवकों से भी उसकी चैटिंग हुई जिसमें युवकों ने उसे जींद वाली बस में बैठने के लिए कहा। परिजनों ने बेटी की जान को खतरा बताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed