{"_id":"69d817e5abbced174e0f4eb9","slug":"harshit-is-bringing-glory-to-the-district-in-boxing-panipat-news-c-244-1-pnp1011-155219-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मुक्केबाजी में जिले का नाम रोशन कर रहे हर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मुक्केबाजी में जिले का नाम रोशन कर रहे हर्षित
विज्ञापन
हर्षित। स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। हर्षित मुक्केबाजी में प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पुलिस लाइन निवासी 15 वर्षीय हर्षित ने जिला स्तर पर अब तक दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इसके साथ ही राज्य स्तर पर सोनीपत में अक्तूबर 2025 में आयोजित राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। हालांकि इसमें वह कोई पदक नहीं जीत पाए। साथ ही डीएवी नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।
हर्षित के पिता लीलूराम हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत हैं और मां मुकेश भी हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत हैं। माता-पिता का सपना है कि उनका बेटा मुक्केबाजी में देश का नाम रोशन करे। उसके लिए बेटे का आगे बढ़ने में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
हर्षित बुआना लाखू स्थित पीएस स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच सुरेंद्र कुमार से मुक्केबाजी के गुर सिख रहे हैं। कोच सुरेंद्र कुमार ने कहा कि हर्षित कम उम्र में मुक्केबाजी में मेहनत कर जिस तरह से नाम बना रहे हैं, यह उनके मुक्केबाजी में भविष्य बनाने के लिए जरूरी है। यदि हर्षित इसी तरह से निरंतर अभ्यास करते रहे तो राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जरूर नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ी हर्षित ने बताया कि मुक्केबाजी में अभी तो उनका सफर शुरू हुआ है। उन्हें मुक्केबाजी में अपना भविष्य बनाना है जिसके लिए वह निरंतर मेहनत करते रहेंगे। मुक्केबाजी में आगे बढ़ने के लिए उनके कोच और माता-पिता पूरा सहयोग कर रहे हैं।
Trending Videos