सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vandana and Sonia won bronze medals in the Youth National Volleyball Championship

Panipat News: वंदना और सोनिया ने यूथ नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Vandana and Sonia won bronze medals in the Youth National Volleyball Championship
वंदना। - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
पानीपत। जिले की दो खिलाड़ी वंदना और सोनिया ने यूथ नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 15 से 20 मार्च तक भुवनेश्वर में आयोजित की गई थी। इसमें देशभर की टीमों ने भाग लिया।
Trending Videos

वंदना और सोनिया इससे पहले भी जिला और राज्य स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। दोनों खिलाड़ी लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रही हैं और लगातार अपने खेल में आगे बढ़ रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में भी खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कठिन मुकाबलों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतलौडा की वंदना और इसके नजदीक के गांव भूसलाना की सोनिया ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन है। आगे बढ़ने में उन्हें अपने कोच और परिवार का पूरा सहयोग मिला जिसकी वजह से वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उनका सपना वॉलीबॉल में देश का नाम रोशन करना है। इसके लिए वह अपनी मेहनत ऐसे ही जारी रखेंगी।

दोनों खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से कोच सन्नी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच सनी ने बताया कि वंदना और सोनिया बेहद मेहनती और समर्पित खिलाड़ी हैं। दोनों अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए लगातार सुबह-शाम कई-कई घंटे अभ्यास करती हैं और इसी का परिणाम उन्हें आज मिला है। अगर इन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिलते रहें तो वे भविष्य में और भी बड़े स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

वंदना।

वंदना।- फोटो : akhnoor news

वंदना।

वंदना।- फोटो : akhnoor news

वंदना।

वंदना।- फोटो : akhnoor news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed