सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The department will pay special attention to sports nurseries, players will get all the facilities on time.

Panipat News: खेल नर्सरियों पर रहेगा विभाग का विशेष ध्यान, खिलाड़ियों को समय पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The department will pay special attention to sports nurseries, players will get all the facilities on time.
शिवाजी स्टेडियम। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अब खेल नर्सरियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। वर्तमान में जिले को 45 सरकारी खेल नर्सरियां मिली हैं, जहां विभिन्न खेलों के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इन नर्सरियों में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सामग्री प्रदान की जाएगी।
Trending Videos

खिलाड़ियों को समय पर खेल भत्ता उपलब्ध कराने के लिए विभाग विशेष योजना बना रहा है। इससे खिलाड़ियों को अपनी खेल सामग्री खरीदने में आसानी होगी और खिलाड़ी बिना किसी बाधा के अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा नर्सरियों में खिलाड़ियों के चयन के लिए अलग-अलग ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इससे नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खो-खो खिलाड़ी साहिल और वुशू खिलाड़ी दिपांशु ने बताया कि समय पर भत्ता मिलने से उनकी आर्थिक समस्याएं कम होंगी। खेल नर्सरियों के माध्यम से जिले में खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिल रहा है। इससे युवा वर्ग खेलों की ओर आकर्षित हो रहा है और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाओं को आगे लाना है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ज्यादातर खेल नर्सरी ग्रामीण इलाकों को मिली हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा प्रदान करने के लिए अनुभवी कोचों की नियुक्ति की जा रही है। इससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण मिल सकेगा। साथ ही खिलाड़ियों के चयन के लिए भी ट्रायल लिए जा रहे हैं।

-सत्यवीर पोसवाल, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed