{"_id":"6a822c56918c739606041404","slug":"heat-rises-again-after-torrential-rain-humidity-causes-discomfort-panipat-news-c-244-1-pnp1007-162439-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मूसलाधार बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मूसलाधार बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, उमस ने किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में शनिवार अलसुबह से करीब आठ बजे तक हुई मूसलाधार बारिश ने जिले को जलमग्न कर दिया। सबसे ज्यादा मतलौडा खंड में 76 एमएम बारिश दर्ज की गई। लेकिन रविवार को सुबह ही मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ी। मौसम विभाग ने आगामी कई दिन रुक-रुककर बारिश होने के आसार जताए हैं।
इस सीजन की सबसे तेज बारिश शनिवार को दर्ज की गई है। जिले में औसतन 59.8 एमएम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा मतलौडा खंड में 76 एमएम, इसराना में 69, समालखा में 61, बापौली में 52 और पानीपत में 41 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बारिश होने से शनिवार को तापमान में कमी आई थी लेकिन रविवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शनिवार को तेज बारिश होने से शहर में अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है जिससे राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हो रही है। मतलौडा निवासी जयकिशन ने बताया कि शनिवार को हुई तेज बारिश धान, ज्वार और अन्य मौसमी फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। किसान सिंचाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे अब यह तेज बारिश होने से फसलों की वृद्धि तेजी से होगी और किसानों का सिंचाई पर होने वाला खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी कई दिन रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हवाओं की गति सामान्य से तेज रह सकती है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है।