सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Iran and Israel war after US tariffs derail exports

Panipat News: अमेरिका टैरिफ के बाद ईरान और इस्राइल युद्ध से निर्यात पटरी से उतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Iran and Israel war after US tariffs derail exports
विज्ञापन
पानीपत। अमेरिका टैरिफ के बाद ईरान व इस्राइल युद्ध के चलते निर्यात पटरी से उतर गया है। ऐसी स्थिति में निर्यातकों को ऑर्डर पूरे करने पर संकट छा गया है। अब तक चार से पांच साै करोड़ का निर्यात पश्चिमी देशों से प्रभावित हुआ है। दरगाह से आगे ही माल नहीं जा पा रहा है और न ही नए ऑर्डर मिल पा रहे हैं। बाकी देशों का भी निर्यातक लगातार प्रभावित हो रहा है।
Trending Videos

पानीपत से हर साल करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निर्यात होता है। इसमें ईरान और इस्राइल में कंबल और मिंक कंबल का अधिक निर्यात होता है। इनके साथ पश्चिमी एशिया के देशों में भी माल जाता है। ईरान और इस्राइल के बीच पिछले दिनों से हमले हो रहे हैं। ऐसे में निर्यात बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। निर्यातक तक दूसरे देशों में पुराने बायर्स से संपर्क कर रहे हैं। बायर्स अब अपनी मनमर्जी शर्त रख रहे हैं। निर्यातक उनकी शर्तों को मानने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडलूम एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा ने बताया कि पश्चिमी एरिशा देशों में अच्छा निर्यात था। अब यह बंद हो गया है। बंदरगाह पर पहले से गया माल अटका हुआ है। नए साल के ऑर्डर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में फैक्टरी भी कम चल रही हैं।
बरसत रोड के उद्यमी गुलशन मल्होत्रा और रोहन गोयल ने बताया कि पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी में कुछ ऑर्डर मिले थे। इनको पूरा किया जाना था। इन सबके बीच दो देशों की लड़ाई के चलते काम बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। अब फैक्टरी का खर्च निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। बाकी देशों के बायर्स भी आगे नहीं आ रहे हैं।
वर्जन :
पश्चिमी एशिया के देश से ऑर्डर नहीं आ रहे हैं। पहले के ऑर्डर का माल भी नहीं जा रहा है। इससे निर्यात लगातार प्रभावित हो रहा है। इसे सामान्य होने में भी समय लगता नजर आ रहा है। दूसरे देशों से भी अपेक्षाकृत ऑर्डर नहीं मिल पा रहे हैं।
विनोद धमीजा, प्रधान, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed