{"_id":"69ab524b538536ef0806d8c4","slug":"rohit-was-stabbed-26-times-with-needles-and-bricks-on-holi-four-accused-arrested-within-36-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153303-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज के ध्यानार्थ : होली के दिन रोहित की सुएं व ईंट से किए थे 26 वार, चार आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज के ध्यानार्थ : होली के दिन रोहित की सुएं व ईंट से किए थे 26 वार, चार आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड पर होली के दिन मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से कहासुनी के बाद हमलावरों ने रोहित को सुएं और ईंट से 26 वार किए थे। पुलिस की सीआईए-वन ने 36 के घंटे में चार आरोपियों को वीरवार देर शाम को बरसत रोड गंदा पाला पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिनगर के सागर को एक दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी तीन आरोपियों प्रमोद उर्फ विक्कल, सोनू व भगवती विहार आगरा कैंट यूपी हाल बिल्लू कॉलोनी निवासी अभिषेक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम होली के दिन रोहित की हत्या के आरोपियों की धरपकड़ में लगी थी। पुलिस ने वीरवार देर शाम को गुप्त सूचना के आधार पर बरसत रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास दबिश दी। पुलिस ने चार लोगों को बरामद किया। उन्होंने अपनी पहचान हरिनगर के सागर, प्रमोद उर्फ विक्कल, सोनू व भगवती विहार आगरा कैंट यूपी हाल बिल्लू कॉलोनी निवासी अभिषेक के रूप में बताई। चारों ने अपने अन्य कई साथियों के साथ मिलकर रोहित की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने होली के दिन मोटरसाइकिल चलाने पर कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा बरामद कर ली है। चारों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। तीन आरोपियों प्रमोद उर्फ विक्कल, अभिषेक व सोनू को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी सागर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी सागर से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त सूआ बरामद करने और फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
बाॅक्स
बाइक ठीक से चलाने की कहने पर दिया था वारदात को अंजाम
शक्ति नगर के मोहित ने थाना पुराना औद्योगिक में दी शिकायत में बताया था कि वह मूल रूप से प्रतापपुर कासगंज यूपी का रहने वाला है। वह बड़े भाई रोहित व ममेरे भाई अमित के साथ चार मार्च होली के दिन सुबह करीब 10:30 बजे मामा के घर होली खेलने के लिए जा रहे थे। कच्ची काबड़ी फाटक के पास पहुंचे तो रास्ते में एक बाइक पर चार लड़के आए जो बाइक को गलत ढंग से चला रहे थे। उन्होंने युवकों को बाइक ठीक तरह से चलाने के लिए कहा तो युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। वे तीनों वहां से अपनी मामी के घर गली में पहुंचे तभी पीछा करते हुए बाइक व एक्टिवा पर पांच-छह लड़के आए। लड़कों ने आते ही रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक लड़के ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से व एक ने ईंट उठाकर रोहित पर वार कर दिए। आरोपियों ने लात घूसे मारे। इनसे रोहित की मौत हो गई।
Trending Videos