फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewelry and cash stolen after breaking the lock of a locked house.

Panipat News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen after breaking the lock of a locked house.
पानीपत। चोरों ने शहर की कच्चा कैंप कॉलोनी स्थित एक बंद मकान से सोने-चांदी के गहने और 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मकान की मालिक रेखा की शिकायत और फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कच्चा कैंप कॉलोनी निवासी रेखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार दोपहर में राशन डिपो से राशन लेने गई थी। जब वह वापस आई तो घर का ताला खुला हुआ और कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। सामान की जांच की तो अलमारी से सोने का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी बाली, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, छह नथली और 25 हजार रुपये चोरी मिले। उन्होंने पास पड़ोस में पूछताछ की तो एक किराना दुकानदार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला राजा नामक युवक शौच का बहाना बनाकर उनके घर की तरफ गया था। सीसीटीवी फुटेज में राजा अपने एक साथी के साथ संदिग्ध हालत में आता-जाता दिखा। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर दो लाेगों को हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed