सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jobs are disappearing, inflation is rampant, only corporates benefit: AAP

रोजगार गायब, महंगाई बेलगाम, फायदा सिर्फ कॉरपोरेट को : आप

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 02 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Jobs are disappearing, inflation is rampant, only corporates benefit: AAP
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पानीपत। आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक रविवार को सेक्टर-25 स्थित कार्यालय में की गई। इसमें केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए केंद्रीय बजट को आम आदमी, युवा, किसान और मध्यम वर्ग के साथ खुला धोखा बताया है। वरिष्ठ नेता एडवोकेट सुरेंद्र अहलावत कहा कि हर साल की तरह इस बार भी युवाओं को केवल आंकड़ों और झूठे दावों से बहलाने की कोशिश की गई है। न नई भर्तियों की घोषणा, ना बेरोजगारी से राहत यह बजट युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला है।
उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कहा कि लागत बढ़ती जा रही है, लेकिन बजट में किसानों की आय बढ़ाने या उन्हें महंगाई से राहत देने का कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। एमएसपी, कर्ज राहत और सिंचाई जैसे मुद्दों पर सरकार की चुप्पी साफ दिखाती है कि किसान इस बजट में पूरी तरह उपेक्षित हैं। करनाल लोकसभा के अध्यक्ष अजय सिंगला ने कहा कि यह बजट देश की जनता के लिए नहीं, बल्कि चंद बड़े उद्योगपतियों और कॉरपोरेट घरानों के हित में तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, लेकिन बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस योजना नहीं है। सिंगला ने कहा कि बढ़ती महंगाई, महंगे ईंधन, शिक्षा और स्वास्थ्य के बढ़ते खर्च के बावजूद बजट में आम आदमी को कोई राहत नहीं दी गई। यह बजट राहत नहीं, बोझ बढ़ाने वाला बजट है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर साल जन कल्याणकारी बजट का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन हकीकत यह है कि हर बजट के बाद आम आदमी और ज्यादा परेशान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed