{"_id":"697fbabfb7dc6523a300a913","slug":"offerings-were-made-in-101-kundiya-havan-for-de-addiction-panipat-news-c-244-1-pnp1001-151515-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नशा मुक्ति के लिए 101 कुंडीय हवन में डाली आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नशा मुक्ति के लिए 101 कुंडीय हवन में डाली आहुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
हवन करते शिक्षक और विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
पानीपत। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हुडा में डीएवी मैनेजिंग कमेटी के प्रधान पूनम सूरी और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी की प्रेरणा से 101 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर वीके चोपड़ा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने हवन में आहुतियां डालीं। इसके अलावा बच्चों ने नशा मुक्त रहने की शपथ ली।
प्राचार्या रेखा वर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि सिगरेट, शराब और ड्रग्स मस्तिष्क की कोशिकाओं को कमजोर कर युवाओं के मानसिक विकास और सीखने की क्षमता पर प्रतिकूल असर डालते हैं। इसलिए हमें इनसे दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष इंद्रजीत बत्रा के पुत्र अजय बत्रा, उनकी पत्नी रितु बत्रा, डाहर गांव के सरपंच मोनू नांदल, शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए। हवन का विधिपूर्वक संचालन नंदकिशोर आर्य ने किया, जबकि मंच संचालन का कार्यभार अध्यापिका सुमन गोस्वामी ने संभाला। सरपंच मोनू नांदल ने भविष्य में भी इस अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया।
Trending Videos