फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khatik Garjana Sammelan' today; several prominent figures, including CM Nayab Saini, to attend

Panipat News: खटीक गर्जना सम्मेलन आज, सीएम नायब सैनी समेत कई दिग्गज जुटेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Khatik Garjana Sammelan' today; several prominent figures, including CM Nayab Saini, to attend
खटीक गर्जना सम्मेलन की तैयारियों को लेकर डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार को जानकारी देते समाज के लो
आर्य कॉलेज ऑडिटोरियम में तैयारियां पूरी, समाज के विकास, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दे उठेंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। संत शिरोमणि श्री दुर्बलनाथ महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय खटीक समाज की ओर से रविवार को पानीपत में खटीक गर्जना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आर्य कॉलेज ऑडिटोरियम में होने वाले सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन अपराह्न करीब तीन बजे शुरू हो जाएगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उज्जैन-आलोट से सांसद अनिल फिरोजिया करेंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व सांसद विनोद सोनकर और उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सिप्पी महेंद्रा, हरियाणा प्रभारी राजेश भिवाल और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामनाथ मोंगा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज की एकजुटता और स्वाभिमान को मजबूत करना है। इसमें समाज के सर्वांगीण विकास, उच्च शिक्षा, युवाओं के रोजगार, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। समाज की प्रमुख मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में पानीपत सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए यातायात, पेयजल, बैठने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कमेटियां गठित की गई हैं। डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप मोंगा, अमित मुंडे, डॉ. एमपी सिंह, आशीष, रोहित बड़गुर्जर, डॉ. पंकज पेवदी, मोहन मोंगा और हिमांशु नारंग मौजूद रहे।
5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed