{"_id":"6adb7af590670654c3054f63","slug":"message-of-healthy-living-conveyed-at-yoga-and-meditation-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166507-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: योग और ध्यान शिविर में स्वस्थ रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: योग और ध्यान शिविर में स्वस्थ रहने का दिया संदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में शुक्रवार को सुबह नौ बजे योग और ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय और अन्य लोगों ने पहुंचकर योग और ध्यान कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत गायत्री मंत्र के साथ की गई। साथ ही सभी ने मिलकर ओम का उच्चारण किया।
केंद्र संचालिका बहन अंजना ने बताया कि केंद्र पर सप्ताह में तीन से चार दिन योग और ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। योग और ध्यान के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। साथ ही उन्हें संतुलित आहार लेने के लिए भी कार्यक्रम के माध्यम से कहा जाता है। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।