समालखा। वैश्य कन्या कॉलेज में मंगलवार को स्नातक अंतिम वर्ष व स्नातकोत्तर की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मिस फेयरवेल का खिताब प्रियंका, अंशिका, नेहा और प्रियंका-1 के नाम हुआ। जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को भावभीनी विदाई देते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। छात्राओं ने हरियाणवी, पंजाबी और बॉलीवुड गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को जीवंत कर दिया। विदाई की खुशी और जुदाई के भावुक पलों के बीच छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए।
प्राचार्य डॉ. सुमन दहिया ने कहा कि विदाई केवल एक औपचारिकता है, जबकि कॉलेज में सीखी गई बातें और बिताए गए पल जीवनभर साथ रहते हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अंतिम वर्ष की छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इनमें बॉन्ड बिल्डर अंजलि, ड्रामा क्वीन मीनाक्षी, मोस्ट मेमोरेबल स्टूडेंट तमन्ना, राइजिंग स्टार अर्पिता जैन व एवरग्रीन पर्सनैलिटी कनिका शामिल रहीं, वहीं मिस फेयरवेल एमकॉम की छात्रा प्रियंका, अंशिका, नेहा व प्रियंका-1 को चुना गया।