{"_id":"6a3d9c76587576343b0c81af","slug":"fourteen-complaints-were-presented-at-the-grievance-redressal-camp-panipat-news-c-18-1-knl1004-936183-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समाधान शिविर में 14 शिकायतें रखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समाधान शिविर में 14 शिकायतें रखीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिला सचिवालय में वीरवार को आयोजित जनता समाधान शिविर में ग्रामीण विकास, पेंशन, अतिक्रमण, पुलिस और नगर निगम से जुड़े मामलों सहित कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं। शिविर में लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखकर त्वरित समाधान की गुहार लगाई।
जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। उनके साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं।
विकास नगर निवासी मंगली प्रसाद ने नया राशन कार्ड बनवाने की मांग की, जबकि बाबरपुर निवासी महावीर ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू करवाने के लिए आवेदन दिया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्रता की जांच कर नियमानुसार योजनाओं का लाभ शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी रंजीता कौशिक ने इसराना से मांडी और मांडी से समालखा तक मुख्य सड़क की मरम्मत कराने की मांग रखी। वहीं, बधवा रामराम कॉलोनी निवासी रणधीर ने क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने की अपील की। राजा खेड़ी के ग्रामीणों ने गली में हुए अवैध कब्जों को हटाने की मांग उठाई।
किशनपुरा निवासी सतपाल ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए अपनी माता के निधन के बाद उनकी पेंशन को सरकारी रिकॉर्ड से बंद करवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार आदि मौजूद रहे।