{"_id":"6a5aa218beda1bb6010749f4","slug":"motorcycle-crashes-into-pole-on-chautala-road-panipat-news-c-244-1-pnp1001-160789-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चौटाला रोड पर खंभे से टकराई मोटरसाइकिल, रातभर लहूलुहान सड़क किनारे पड़ा रहा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चौटाला रोड पर खंभे से टकराई मोटरसाइकिल, रातभर लहूलुहान सड़क किनारे पड़ा रहा व्यक्ति, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। चौटाला रोड पर मोर ढाबा के पास वीरवार देर रात मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकराने से रिसालू गांव के इकलौते लड़के रिंकू मलिक (32) की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा। अत्यधिक खून बहने के कारण मौत होना सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे राहगीरों ने डायल 112 पर पुलिस को हादसे की सूचना दी।
रिसालू गांव के प्रताप ने बताया कि उनके परिवार का युवक रिंकू मलिक वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने मामा के घर सोनीपत के झरोठ गांव जाने के लिए निकला था। चौटाला रोड पर मोर ढाबा के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सीधे खंभे से जा भिड़ी। शुक्रवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि रिंकू लहूलुहान हालत में मोर ढाबा के पास पड़ा है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सेक्टर-29 थाना पुलिस की मदद से उसे जिला नागरिक अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाॅक्स
माता-पिता के बाद अब इकलौता बेटा भी नहीं रहा
इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया है। परिजनों ने बताया कि रिंकू के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अपनी एक शादीशुदा बहन का इकलौता भाई था। रिंकू की शादी वर्ष 2016 में हुई थी, लेकिन शादी के महज एक साल बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। तब से वह अपने घर में अकेला रहता था।
विज्ञापन
वर्जन :
पुलिस को चौटाला रोड पर मोर ढाबे के पास एक बाइक के खंभे से टकराने की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। यदि मामले में किसी प्रकार की शिकायत आती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सुभाष, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर-29।