सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Naked body of a youth found on railway line, family members created ruckus

Panipat News: रेलवे लाइन पर मिला युवक का नग्न शव, परिजनों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Naked body of a youth found on railway line, family members created ruckus
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर मंडी के पास रेल लाइन पर होली की रात को महमूदपुर के कालू (23) की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बुधवार को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर शव रेल लाइन पर फेंकने के आरोप लगाए हैं।
Trending Videos

आरोप है कि दो दिन तक आरोपी कालू की तलाश में उनके साथ रहा। उसका शव मिल गया तो वह गायब हो गया। परिजनों ने शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह के जमकर हंगामा किया। जीआरपी थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदपुर के रमेश ने बताया कि चार मार्च को कालू होली खेल रहा था। रात को करीब नौ बजे गांव का ही एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया।
वह दो दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार शाम को वह कालू की तलाश करते हुए बाबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां पता चला कि बुधवार रात को करीब साढ़े 11 बजे एक युवक शव रेलवे लाइन पर मिला था। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त कालू के रूप में की। परिजनों ने कालू की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने कालू के कपड़े निकाले और इसके बाद हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
शनिवार को जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन परिजन आरोपी युवक की गिरफ्तारी पर अड़ गए और शवगृह के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
उन्होंने आरोपी युवक से सख्ती से पूछताछ करने की मांग की। जीआरपी थाना पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोपहर बाद करीब 2 बजे परिजन शव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed