{"_id":"6a6b89dfafc91deb040d79a8","slug":"neeraj-chopra-reaches-the-commonwealth-games-2026-final-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games 2026: 79.61 मीटर थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने फाइनल में बनाई जगह, गोल्ड पर टिकी नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Commonwealth Games 2026: 79.61 मीटर थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने फाइनल में बनाई जगह, गोल्ड पर टिकी नजरें
Thu, 30 Jul 2026 10:59 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Published by: मयूर शर्मा
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:59 PM IST
सार
नीरज ने संयमित प्रदर्शन करते हुए 79.61 मीटर का थ्रो किया और शीर्ष-12 खिलाड़ियों में जगह बनाकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर फाइनल में जगह बना ली। उनके साथ भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। तीनों भारतीय खिलाड़ियों के अंतिम दौर में पहुंचने से स्वर्णिम उम्मीद मजबूत हुई हैं।
79.61 मीटर का थ्रो कर फाइनल में बनाई जगह
क्वालिफिकेशन राउंड में कई देशों के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद नीरज ने संयमित प्रदर्शन करते हुए 79.61 मीटर का थ्रो किया और शीर्ष-12 खिलाड़ियों में जगह बनाकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।
नीरज चोपड़ा लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्लासगो में भी उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही है। भारतीय दल के लिए भी नीरज का फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। यह खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव खंडरा में खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
परिवार को नीरज पर गर्व
उनके चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि पूरे परिवार को नीरज पर गर्व है। उन्होंने कहा कि नीरज ने हमेशा कठिन मेहनत और अनुशासन के दम पर सफलता हासिल की है। फाइनल तक पहुंचना अच्छी शुरुआत है, लेकिन असली चुनौती अब पदक मुकाबले में होगी।
शुक्रवार को खेला जाएगा फाइनल
चाचा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नीरज फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे। गांव के लोगों ने भी नीरज की जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पुरुष भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल 31 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12:45 बजे (पौने एक बजे) खेला जाएगा।