{"_id":"69f3d1d59786131b260f53e4","slug":"neighbor-accused-of-raping-teenager-panipat-news-c-244-1-pnp1012-156383-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पड़ोसी युवक पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पड़ोसी युवक पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 01 May 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल से लापता गर्भवती किशोरी को पुलिस बुधवार रात को तलाश कर लिया। दोनों पुलिस का इंतजार कर घर चले गए थे।
किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी के एक युवक ने दिसंबर में उसकी 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया था। पेट में दर्द होने वे बुधवार को जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर मेडिकल में बेटी के गर्भवती होने का पता चला था।
थाना तहसील कैंप पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर काउंसिलिंग कराई। यहां से उसे सृष्टि होम में भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मूल रूप से बिहार की रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ तहसील कैंप थाना क्षेत्र में रहती हैं। बुधवार को महिला बेटी के पेट में दर्द होने की शिकायत पर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची थी। जहां चिकित्सकों ने जांच की तो वह छह माह की गर्भवती मिली। चिकित्सकों ने नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना तहसील कैंप थाना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची मां बेटी वहां नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। रात को करीब नौ बजे पुलिस ने दोनों को तलाश कर लिया और थाने ले आई।
किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोसी गुड्डू ने दिसंबर माह में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया था। पेट में दर्द होने पर वह अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। जहां पर छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। ब्यूरो
Trending Videos