सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On the third Friday, prayers were offered for peace in the country and the world.

Panipat News: तीसरे जुमा पर देश-दुनिया के लिए मांगी अमन-चैन की दुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
On the third Friday, prayers were offered for peace in the country and the world.
विज्ञापन
पानीपत। रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार को शहर की मस्जिदों व ईदगाह में रोजेदारों ने नमाज अदा की। नमाज से पहले उलेमा-ए-किराम ने जकात और एतकाफ के बारे में बताया गया। रोजेदारों ने देश-दुनिया में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। मॉडल टाउन स्थित ईदगाह में नमाजियों का भारी हुजूम उमड़ा।
Trending Videos

मौलाना सादिक ने कहा कि इस महीने में की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद विशेष दुआ कराई गई। इसमें रोजेदारों ने देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ मांगी। दुआ करते समय कई रोजेदार भावुक हो गए और रो-रोकर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी और रहमत की दुआ करते नजर आए। पुरानी कचहरी मस्जिद के कारी इजहार अहमद जामिया फलाहुल मुस्लिमीन ने इस्लाम में जकात की अहमियत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस्लाम में जकात को अहम दर्जा दिया गया है। जकात देने से माल पाक होता है और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद होती है। उन्होंने रोजेदारों से अपील की है कि वे अपनी जकात सही हकदार तक पहुंचाएं ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी रमजान और ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। कारी इजहार ने बताया कि मस्जिद में नमाज के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और अल्लाह से इस मुबारक महीने की बरकतें हासिल होने की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमाम मस्जिद दरगाह कलंदर साहब के इमाम मौलाना जावेद ने एतकाफ की फजीलत के बारे में बताया। उलेमा ने कहा कि रमजान के आखिरी दस दिनों में एतकाफ बैठना बहुत बड़ा सवाब है। एतकाफ के दौरान इंसान दुनियावी कामों से दूर होकर सिर्फ अल्लाह की इबादत में मशगूल रहता है और अपने गुनाहों की माफी मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed