सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rain and strong winds lay waste to wheat crops, raising concerns for farmers.

Panipat News: बारिश और तेज हवा से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Rain and strong winds lay waste to wheat crops, raising concerns for farmers.
विज्ञापन
सनौली। सनौली क्षेत्र में रविवार को हल्की बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में अगेती गेहूं की फसल हवा के झोकों से गिर गई है।
Trending Videos

किसान राजपाल, सुभाष, कृष्णचंद, सुरेशपाल, नरेश, सुनील, सतीशपाल और बवान ने बताया कि इस बार उन्होंने मेहनत से गेहूं की खेती की थी और फसल भी अच्छी तैयार हो रही थी, लेकिन बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी फसल गिर गई है। अभी बालियों में दाना पूरी तरह तैयार भी नहीं हुआ था, जिससे अब नुकसान का डर बना हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ और बारिश जारी रही तो जमीन पर गिरी फसल खराब होने की संभावना और बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed