सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rape accused nabbed in UP's Lakhimpur Kheri

Panipat News: यूपी के लखीमपुर खीरी में दबोचा दुष्कर्म का आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rape accused nabbed in UP's Lakhimpur Kheri
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसीसमालखा। समालखा से अपहरण कर 12 साल की बच्ची के साथ पानीपत में दुष्कर्म करने के आरोपी फूफा को थाना पुलिस ने पानीपत से करीब 500 किमी दूर यूपी के लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया। रविवार शाम को पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर पानीपत पहुंची।

पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि वीरवार शाम को क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्टे पर रहने वाली 12 साल की बच्ची उसके फूफा ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बच्ची के साथ पानीपत में दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे बदहवास हालत में काला आंब सड़क पर फेंक दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी फूफा की तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लखीमपुर खीरी पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसके बाद थाना पुलिस ने लखीमपुर खीरी में दबिश दी। जहां से रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शाम को पुलिस टीम आरोपी को लेकर पानीपत पहुंची।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत के सामने पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसे बाद घटनास्थल की निशानदेही और कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed