{"_id":"69c848726d7fa8af9b00cab0","slug":"roadways-service-on-ambala-barwala-route-stopped-increasing-problems-for-passengers-panipat-news-c-36-1-sknl1003-160556-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंबाला-बरवाला मार्ग पर रोडवेज सेवा बंद, यात्रियों की बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंबाला-बरवाला मार्ग पर रोडवेज सेवा बंद, यात्रियों की बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अंबाला से बरवाला मार्ग पर 20 दिनों से बस सेवा बंद है। इस रूट पर चलने वाली एकमात्र बस बंद होने से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह बस बरवाला में रात्रि ठहराव करती थी सुबह साढ़े सात बजे यह बस बरवाला से सवारियों और छात्रों को लेकर अंबाला सिटी पहुंचती थी। इसके बाद यह जड़ोत के लिए रवाना होती थी।
पूरे दिन में यह बस इस रूट पर कुल छह फेरे लगाती थी। बस सेवा बंद होने से अब छात्रों को समय पर कॉलेज और स्कूल पहुंचने में दिक्कत आ रही हैं। अंबाला से बरवाला मार्ग पर संचालित होने वाली इस रोडवेज बस के चालक की पदोन्नति हो गई। चालक के प्रमोट होने के बाद विभाग ने इस रूट पर किसी अन्य चालक की नियुक्ति नहीं की जिसके कारण बस सेवा का संचालन रुक गया। इसका खामियाजा अब जनता को भुगतना पड़ रहा है।
Trending Videos