{"_id":"6a822b6efed0eb7dab02d279","slug":"rs-271-lakh-deposited-into-account-through-deception-panipat-news-c-244-1-pnp1012-162448-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झांसा देकर खाते में जमा कराए 2.71 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झांसा देकर खाते में जमा कराए 2.71 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। साइबर ठगों ने एक युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर खाते में 2.71 लाख रुपये जमा करा लिए। पैसे जमा करने के बाद भी जब उसे मुनाफे के पैसे नहीं मिले तो साइबर ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। असंध रोड निवासी अमन ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर बताया कि एक अप्रैल 2026 को उनके इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन आया। जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी जा रही थी। उसने विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसके पास एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और कॉल करने वाले ने उसे ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही पहले से काम कर रहे लोगों के मुनाफे के बारे में जानकारी देने लगा। लगातार कॉल पर बात करने के कारण वह झांसे में आ गया।
साइबर ठगों ने उसका एक अकाउंट खोलकर उसमें पैसे लगवाने शुरू कर दिए। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच उससे कुल 2,71,617 रुपये जमा करा लिए । इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ तो उसने तुरंत ही ऑनलाइन शिकायत कर दी। अब साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।