{"_id":"69b724d7282a6e243908f855","slug":"sandeep-of-uttar-pradesh-and-muskan-of-khevda-were-first-in-the-mens-marathon-race-and-womens-marathon-panipat-news-c-244-1-pnp1006-153819-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मैराथन दौड़ के पुरुष में उत्तर प्रदेश के संदीप और महिला में खेवड़ा की मुस्कान रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मैराथन दौड़ के पुरुष में उत्तर प्रदेश के संदीप और महिला में खेवड़ा की मुस्कान रही प्रथम
विज्ञापन
मैराथन दौड़ प्रतियोगता में भाग लेते युवा। संवाद
विज्ञापन
समालखा। देहरा गांव में सैनी सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को तीसरी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्रस्ट की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण करना रहा। पुरुष वर्ग की 15 किलोमीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश के संदीप और महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में सोनीपत के खेवड़ा की मुस्कान प्रथम स्थान पर रही।
मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी रही। उन्होंने युवाओं में नशे के बढ़ते प्रकोप पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि नशा हमारे समाज के लिए अभिशाप से कम नहीं है। नशाखोरी की लत युवाओं की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार, कॅरिअर और पूरे समाज की नींव को कमजोर कर देती है। उन्होंने कहा कि एक युवा जब नशे की गिरफ्त में आता है, तो उसके सपने, उसकी ऊर्जा और उसका भविष्य धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।
ट्रस्ट द्वारा प्रतियोगिता में पहुंचने पर मुख्यातिथि का बुके और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 15 किलोमीटर मैराथन दौड़ में संदीप उत्तरप्रदेश ने प्रथम स्थान और 31 हजार रूपये, द्वितीय विनय सोनीपत ने 21 हजार रूपये, तृतीया स्थान प्राप्त करने वाले अंकित सोनीपत को 11 हजार रुपये और चौथा स्थान हासिल करने वाले निखिल उत्तर प्रदेश को 5100 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में मुस्कान खेवड़ा सोनीपत ने प्रथम स्थान हासिल कर 11 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर कविता हिसार ने 5100 रुपये, तीसरे स्थान पर कनिका पट्टीकल्याणा को 3100 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सरपंच राक्सेड़ा रामधन, सोनू गोहाना, सुखबीर उग्राखेड़ी, सरपंच राममेहर मीमारपुर, जयकिशन आढ़ती, मास्टर नरेश, मदन, राजकुमार रोहतक, रामफल, सरपंच मुकेश पट्टीकल्याणा, सरपंच जयपाल महावटी, सरपंच अजब सिंह गढ़ी त्याग्यान, पूर्व सरपंच नवरत्न पावटी, पूर्व सरपंच मामन छाछिया व कृष्ण हथवाला मौजूद रहे।
Trending Videos