सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenage girl raped after being drugged in tea, video clipped and blackmailed

Panipat News: किशोरी को चाय में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped after being drugged in tea, video clipped and blackmailed
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी सहेली से मिलने आई एक किशोरी के साथ गांव ही युवक ने झांसा देकर अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने चाय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गलत काम किया है। आरोपी के दोस्तों ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया। वे इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगे। किशोरी के साथ छेड़खानी भी की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी, तीन युवकों और दाे सगे भाइयों सहित तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

एक महिला ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी 17 साल की पोती 24 अप्रैल की शुक्रवार को अपनी सहेली से मिलने के लिए उनके घर गई थी। वहां उनकी सहेली नहीं मिली। इसी बीच गांव का युवक अंकित ने झांसा देकर कहा कि उनकी सहेली उनके घर पर है। वह उसे अपने घर के पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गया। यहां उसकी पोती को चाय दी। उसे चाय पीते की चक्कर आने लगे। अंकित ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके साथी नितेश ने वीडियो बनाया वहीं चार अन्य साथियों ने मिलकर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसकी पोती के साथ छेड़छाड़ की। उसने परेशान होकर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपी अंकित, नितेश और कृष व तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले में तीन नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-राजेश, प्रभारी थाना मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed