सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The fetus of a girl was thrown in the bushes, and it was discovered when dogs scratched it.

Panipat News: झाड़ियों में फेंका बच्ची का भ्रूण, कुत्तों ने नोंचा तो पता चला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The fetus of a girl was thrown in the bushes, and it was discovered when dogs scratched it.
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। बच्ची का करीब सात माह का भ्रूण पॉलिथीन में बंद कर सेक्टर-29 फ्लोरा चौक के पास झाड़ियों में फेंक दिया। जब भ्रूण को आवारा कुत्तों ने नोंचना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने पॉलिथीन में भ्रूण देखा, तुरंत ही कुत्तों को वहां से भगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, जनसेवा दल के सदस्यों ने भ्रूण का अंतिम संस्कार किया।
Trending Videos

जनसेवा दल के सदस्य चमन लाल गुलाटी ने बताया कि शनिवार को फ्लोरा चौक से सूचना आई थी कि एक पॉलिथीन में एक भ्रूण मिला था। जब वह मौके पर पहुंचे तो आसपास के लोगों ने बताया कि चौक के पास झाड़ियों में कुछ कुत्ते एक पॉलिथीन पर झपट रहे थे। जब ध्यान से देखा तो पाॅलिथीन में बच्चे का भ्रूण दिखाई दिया, तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रविवार को भ्रूण का पोस्टमार्टम कराकर जनसेवा दल को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि भ्रूण छह-सात माह का है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। लेकिन भ्रूण को किसने फेंका इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी मिलते रहे हैं भ्रूण
पानीपत में पहले भी भ्रूण मिलते रहे हैं। एक दिसंबर को कुटानी रोड पर खाली प्लाॅट में नवजात बच्ची का शव मिला था। शव को कुत्तों ने नोंच रखा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी, इससे पहले नवंबर में पुराना औद्योगिक क्षेत्र में एक माह की बच्ची का शव नहर में मिला था। वहीं, समालखा में भी डेढ़ साल पहले एक बच्ची का भ्रूण मिला था।

फ्लोरा चौक के पास एक बच्ची का भ्रूण मिला था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। भ्रूण किसने फेंका अभी तक पता नहीं चल सका है।
-सुभाष, प्रभारी थाना सेक्टर-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed