सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The special train to Ayodhya arrived an hour late, leaving devotees waiting.

Panipat News: अयोध्या की विशेष ट्रेन एक घंटे की देरी से आई, श्रद्धालु करते रहे इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
The special train to Ayodhya arrived an hour late, leaving devotees waiting.
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत अंबाला से अयोध्या के लिए चली ट्रेन शनिवार को करीब एक घंटे की देरी से पानीपत आई। ऐसे में अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने सुबह 150 श्रद्धालुओं के अयोध्या जाने की बात कही थी। पानीपत से शाम को करीब 117 श्रद्धालु विशेष ट्रेन में गए।
Trending Videos


पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने रेलवे स्टेशन पर झंडी दिखाकर यात्रियों को ट्रेन में रवाना किया। उन्होंने तीर्थ यात्रियों को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला की भेंट, तिलक लगाकर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत अयोध्या सहित देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क यात्रा कराई जा रही है। योजना से समाज में आध्यात्मिकता को बढ़ावा मिल रहा है। लोगों में धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने खर्च से तीर्थ के दर्शन करने में असमर्थ थे। सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना शुरू कर ऐसे लोगों को भ्रमण करने का अवसर दिया है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि योजना में 60 वर्ष आयु के अधिक का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। इनकी परिवार पहचान पत्र में आय 1.80 लाख से कम होनी चाहिए। चार दिन की यात्रा में रहने, खाने-पीने, जाने व वापस आने का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। इस मौके पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार, डीआईपीआरओ डाॅ. सुनील बसताड़ा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा शर्मा, बाल कल्याण परिषद सदस्य मालती अरोड़ा, एडवोकेट प्रसन्नता, राहुल विज व ओमदत्त आर्य मौजूद रहे।

यात्री बोले श्रीराम के करेंगे दर्शन

बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी लंबे समय से अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करने की इच्छा थी। वे चाहकर भी नहीं जा पा रहे थे। मुख्यमंत्री की योजना की जानकारी मिली तो उन्होंने आवेदन किया। अब उनका सपना पूरा हुआ है। लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने अपने पूर्वजों का राम मंदिर के लिए संघर्ष देखा है। उन्होंने बताया कि वे भगवान श्रीराम के दर्शन कर खुद को भाग्यवान समझ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed