सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The trumpet of education resounds in the streets of Kabadi, the beginning of Pravesh Utsav 2026

Panipat News: काबड़ी की गलियों में गूंजा शिक्षा का बिगुल, प्रवेश उत्सव 2026 का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
The trumpet of education resounds in the streets of Kabadi, the beginning of Pravesh Utsav 2026
विज्ञापन
पानीपत।जिले में प्रवेश उत्सव 2026 की शुरुआत सोमवार को काबड़ी गांव से उत्साह और ऊर्जा के साथ हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काबड़ी से शुरू हुए इस अभियान ने पूरे गांव को शिक्षा के रंग में रंग दिया। गलियों में गूंजते नारों, जागरूकता रैलियों और टीम के जोश ने माहौल को पूरी तरह शिक्षामय बना दिया।
Trending Videos

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने गांव की हर गली में जाकर अभिभावकों से सीधा संवाद किया और बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अभियान को सकारात्मक समर्थन दिया। इस बार प्रवेश उत्सव का लक्ष्य अबकी बार 10 हजार पार रखा गया है, जिसके तहत पूरे जिले में लगभग 10 हजार नए विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है। जिला समन्वयक संदीप रत्तेवाल के नेतृत्व में पढ़ेगा पानीपत, आगे बढ़ेगा पानीपत और शिक्षित पानीपत, विकसित पानीपत जैसे नारों ने पूरे माहौल में जोश भर दिया। बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति नई जागरूकता और उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर उद्योगपति विकास गोयल, सतबीर गोयल, संदीप जिंदल, सीए जगदीश धमीजा, सरपंच सोनू, मुकेश बॉस, विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed