सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The wife fainted after seeing her husband's dead body and said, "We don't even know about Vinod."

Panipat News: पति का शव देखकर बेसुध हुई पत्नी, बोली-विनोद के बारे में हमें भी नहीं जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The wife fainted after seeing her husband's dead body and said, "We don't even know about Vinod."
शवगृह के बाहर बेसुध हुई रणजीत की पत्नी। संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
पानीपत। बापौली थाना क्षेत्र के बिहौली गांव में हुई रणजीत (32) की हत्या के तीन दिन बाद बुधवार को पत्नी और बच्चे बिहार के पूर्णिया जिले से पानीपत पहुंचे। जैसे ही पत्नी ने शवगृह में पति का शव देखा तो वह बेसुध हो गई, साथ में आईं महिलाओं ने उसे किसी तरह से संभाला। पत्नी ने कहा कि विनोद कौन है और कहां का रहने वाला है उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर, हत्या करने के बाद आरोपी विनोद पत्नी और बच्चों को साइकिल पर बैठाकर भाग गया था। बापौली के पास एक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में फुटेज में दिखाई दिया है।
Trending Videos

बिहौली गांव में पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में रह रहे पूर्णिया निवासी रणजीत की उसी के साथी विनोद ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। रणजीत का शव सोमवार सुबह खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने उनके परिजनों को हत्या की सूचना दी थी। बुधवार को रणजीत की पत्नी जसना देवी दो बेटियों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पानीपत पहुंची। दोपहर को करीब 12 बजे वह जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर पुलिस ने पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से रणजीत के शव की शिनाख्त कराई। जैसे ही जसना देवी ने पति का शव देखा तो वह बेसुध हो गई और शवगृह के पास ही जमीन पर गिर गई। किसी तरह से साथ में आई महिलाओं ने उसे संभाला और सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में हुई थी विनोद से जान पहचान
जसना देवी ने बताया कि उनके पति 10 साल से बिहौली गांव में काम कर रहे थे। कई बार वह भी उसके साथ पानीपत में ही रही है। उनकी दो बेटियां हैं। छठ पूजा पर वह परिवार सहित बिहार गए थे। कुछ दिन बाद रणजीत पंजाब में काम करने के लिए चले आए वहीं पर उनकी मुलाकात विनोद से हुई थी। दो माह पहले वह वापस बिहौली गांव आ गए। कुछ दिनों बाद विनोद को भी बिहौली बुला लिया। जसना देवी ने बताया कि विनोद से उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है।

हत्या के बाद साइकिल लेकर भागा है विनोद
उधर, पुलिस ने विनोद की तलाश में बिहौली और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बापौली के पास रविवार रात को करीब डेढ़ बजे विनोद अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ साइकिल से जाता हुआ एक पेट्रोल पंप के कैमरे में कैद हुआ। पुलिस उसी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।

रणजीत की हत्या के मामले में आरोपी विनोद की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। सीआईए की टीमें भी काम कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-बंशीलाल, प्रभारी थाना बिहौली।

शवगृह के बाहर बेसुध हुई रणजीत की पत्नी। संवाद

शवगृह के बाहर बेसुध हुई रणजीत की पत्नी। संवाद- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed