सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man committed suicide by hanging himself in the room.

Panipat News: युवक ने कमरे में फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself in the room.
इमरान का फाइल फोटो। सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपाल कॉलोनी में इमरान (29) ने फंदा लगाकर जान दे दी। इमरान का शव कमरे में ही फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कराए। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से तनाव में थे। जिस कारण यह कदम उठाया।
Trending Videos

गोपाल कॉलोनी के सलीम ने बताया कि उनका छोटा भाई इमरान उनके साथ ही रहता था। शुक्रवार रात को उसने इमरान को मस्जिद में नमाज के लिए चलने की बात कही थी लेकिन वह साथ नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उसे घर पर ही छोड़कर नमाज के लिए चले गए। इमरान अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी ने कमरे में इमरान का शव फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना अन्य परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। सलीम ने बताया कि इमरान मानसिक रूप से तनाव में थे, जिस कारण यह कदम उठाया। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि परिजनों के बयान पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed