{"_id":"69b32dd67706f1472109b512","slug":"three-accused-of-murderous-assault-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1006-153648-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी काबू
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने कारकौली गांव में अड्डे पर कार सवार युवक का रास्ता रोककर लाठी व डंडे से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान कारकौली गांव निवासी अमन, निखिल व प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडे व कार बरामद करने का प्रयास करेगी।
सीआईए थ्री प्रभारी विजय ने बताया कि कारकौली निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 22 फरवरी की रात वह और उसका चचेरे भाई रामपाल कार में खेत से घर लौट रहे थे। गांव के अड्डे पर पहुंचे तो कार सवार गांव निवासी अमन, निखिल व प्रिंस ने उनका रास्ता रोक लिया और रामपाल के साथ मारपीट की। आरोपियों ने रामपाल के सिर, पैर व छाती पर डंडे से वार किए। चोट मारकर तीनों आरोपी कार सहित मौके से भाग गए थे। पीड़ितों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में ले जाया गया था। चिकित्सकों ने रामपाल को खानपुर पीजीआई भेज दिया गया था। संवाद
Trending Videos