सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   To evade legal action, fraudsters transfer the defrauded amount into accounts across four or five states.

Panipat News: कार्रवाई से बचने के लिए धोखाधड़ी की राशि को चार-पांच राज्यों के खातों में भेजते हैं ठग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
To evade legal action, fraudsters transfer the defrauded amount into accounts across four or five states.
विज्ञापन
पानीपत। विदेश में बैठे साइबर ठगों ने भारत के सभी हिस्सों में अपना जाल बिछा रखा है। साइबर ठगी में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ठगों ने नया तरीका निकाला है। साइबर ठग पुलिस को गुमराह करने के लिए एक ही मामले से जुड़ी धनराशि को अलग-अलग प्रदेश के बैंक खातों में ट्रांसफर कर रहे हैं। जिन खातों में रुपया ट्रांसफर किया जाता है जांच में वे सभी खाते किराये के निकले जिससे पुलिस टीम मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही।
Trending Videos

पानीपत में साइबर ठग लगातार लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं। प्रतिमाह औसतन दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले सामने आते हैं।
पिछले तीन माह में साइबर क्राइम थाने में 31 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। इनमें ज्यादातर मामलों की जांच में दो अलग-अलग तथ्य सामने आएं हैं। एक तो साइबर ठगी का गिरोह दक्षिण एशिया के अलग-अलग देशों में बैठकर भारतीय लोगों को शिकार बना रहे हैं। वहीं, दूसरा ठगी की धनराशि को ठिकाने लगाने के लिए म्यूल अकाउंट का प्रयोग किया जा रहा है, साथ ही पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों के खातों का प्रयोग किया जा रहा है। खातों की जांच की तो पता चला कि सभी खाते किराये पर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed