सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trouble due to drain overflow on Sanauli Road

Panipat News: सनौली रोड पर नाला ओवरफ्लो के कारण हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to drain overflow on Sanauli Road
सनौली रोड पर सड़क पर जमा दूषित पानी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड पर उग्राखेड़ी गांव के पास नाला ओवरफ्लो के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा दूषित पानी के कारण लोगों का वहां से पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है। साथ लगते स्कूल में जाने वाले विद्यार्थियों को इसी गंदगी से होकर स्कूल में जाना पड़ रहा है। इस पर लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए है। लोगों द्वारा कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। सड़क पर जमा दूषित पानी के कारण बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं, साथ ही दूषित पानी के कारण स्थानीय लोगों के घरों में परिवार के सदस्य बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।
Trending Videos

स्थानीय लोगों रविंद्र, बलजीत सिंह और सुरेश मलिक ने बताया कि सनौली रोड पर उग्राखेड़ी गांव के पास नाला ओवरफ्लो होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई महीनों से कर्मचारियों द्वारा सफाई नहीं करने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पाई है, साथ लगते स्कूल में जाने वाले बच्चे दूषित पानी में गिर जाते है। उनके कपड़े खराब हो जाते है, इसके अलावा लोगोंं के घरोंं में दूषित पानी के कारण मच्छर पनप रहे है और उनके परिवार के सदस्य भी बीमार हो रहे हैं। लोगोंं ने समस्या के निस्तारण के लिए जल्द कोई कार्य करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed