पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two-and-a-half-month-old baby found on Howrah-Kalka Express in Panipat

पानीपत में मानवता शर्मसार: हावड़ा-कालका एक्सप्रेस में मिला ढाई महीने का बच्चा, माता-पिता इस शक में छोड़कर भागे

Sun, 28 Jun 2026 02:19 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 28 Jun 2026 02:19 PM IST
सार

ट्रेन जब पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो डिब्बे में मौजूद सह-यात्रियों को काफी देर तक बच्चे के पास किसी के न होने पर शक हुआ। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी।

विज्ञापन
Two-and-a-half-month-old baby found on Howrah-Kalka Express in Panipat
मासूम - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली से कालका जा रही हावड़ा-कालका एक्सप्रेस ट्रेन में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक बोगी में करीब ढाई महीने का मासूम बच्चा लावारिस हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन की सीट पर छोड़कर फरार हो गए थे। शुरुआती जांच और चर्चाओं के मुताबिक, बच्चा थर्ड जेंडर है।

विज्ञापन


यात्रियों ने दी सूचना, जीआरपी ने संभाला
ट्रेन जब पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो डिब्बे में मौजूद सह-यात्रियों को काफी देर तक बच्चे के पास किसी के न होने पर शक हुआ। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी। जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने संरक्षण में लिया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
मासूम की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए जीआरपी ने उसे तुरंत पानीपत के नागरिक अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) में भर्ती कराया। डॉक्टरों की देखरेख में बच्चे का इलाज और चेकअप किया जा रहा है, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का बयान
जीआरपी मामले की गहनता से जांच कर रही है। दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बच्चे को छोड़ने वाले कलयुगी माता-पिता की पहचान की जा सके। बाल कल्याण समिति को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed