{"_id":"6a418c752c992fabb60d053e","slug":"youth-commits-rape-in-deserted-factory-panipat-news-c-244-1-pnp1012-159708-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक ने सुनसान फैक्टरी में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक ने सुनसान फैक्टरी में किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना सदर क्षेत्र में सहेली और उसकी बहन 16 वर्षीय किशोरी को कोचिंग के बहाने घर से बुलाकर ले गई। रास्ते में उन्होंने जबरन उसे एक कार में बैठा लिया और सुनसान फैक्टरी में ले गईं जहां एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी।
सदर थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल कराया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मूल रूप से पंजाब के एक शहर की निवासी किशोरी ने बताया कि वर्तमान में उनका परिवार सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। उसकी सहेली शुक्रवार को उनके घर आई और उसने कोचिंग जाने के लिए कहा।
सहेली के साथ उसकी बहन भी थी। वह उनके साथ चल दी। इसी बीच उन्होंने उसे एक कार में बैठने के लिए कहा। कार में दो अन्य युवतियां भी थी और रोहित नाम का युवक कार चला रहा था। जब उसने पूछा कि उन्हें जाना कहां है तो उन्होंने उसे चुप बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वह पास के ही गांव कचरौली में एक सुनसान फैक्टरी के पास पहुंचे। जहां पर रोहित ने कार रोक दी और उन्होंने उसे अंदर चलने को कहा। सहेली और उसकी बहन उसे अंदर ले गई। जहां पर रोहित ने उसके साथ छेडख़ानी की और फिर दुष्कर्म किया। किशोरी ने सदर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तुरंत ही शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो