{"_id":"6a2f162dbbd97b7ae80da22f","slug":"youth-dies-companion-injured-in-accident-near-nangla-village-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158947-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नंगला गांव के पास हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नंगला गांव के पास हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
विलाप करती मंजीत की मां व अन्य परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। थाना सनौली क्षेत्र के गांव नंगला के पास शनिवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बबैल गांव के मंजीत (22) की मौत हो गई। वहीं उसका साथी अंकुश घायल हो गए। घायल को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
सनौली थाना प्रभारी अजय ने बताया कि शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि नगला गांव के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों मंजीत और अंकुश को टक्कर मार दी।
पुलिस ने तुरंत ही दोनों को घायल अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मंजीत की मौत हो गई। सूचना पर दोनों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मंजीत और अंकुश शटरिंग का काम करते हैं। शनिवार को वह नगला गांव से वापस बबैल जा रहे थे। पुलिस ने परिजनों क शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।