सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rain in various districts of Haryana

हरियाणा के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, मौसम हुआ ठंडा; गेहूं की फसल को नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले दो तीन दिनों तक बना रहेगा

Rain in various districts of Haryana
बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार दोपहर से मौसम में तेजी से बदलाव आया। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहे। हिसार, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी-दादरी, मेवात में बूंदाबांदी व दो तीन स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। तेज हवाओं के चलने से कई स्थानों पर गेहूं की फसल गिर गई। 

Trending Videos


प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान 13 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हिसार का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम है।
बुधवार को सिरसा, फतेहाबाद ,हिसार ,भिवानी ,चरखी- दादरी ,महेंद्रगढ़ ,रेवाड़ी और गुरुग्राम में मौसम में बदलाव के चलते 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Rain in various districts of Haryana
गेहूं की फसल को पहुंचा नुकसान - फोटो : संवाद

महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों में गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले दो तीन दिनों तक बना रहेगा। 21 मार्च को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने आंधी चलने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां भी बन रही है। पूरे प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे है।

मौसम रहेगा कूल

मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े में पश्चिम विक्षोभ का असर बना रहेगा, जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेंगे। बुधवार को प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हिसार जिले में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले मार्च महीने के पहले सप्ताह में हिसार का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed