{"_id":"69c20f57f54591fc8708ab60","slug":"two-brothers-from-jakhal-fatehabad-die-in-road-accident-in-punjab-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बड़ा सड़क हादसा: फतेहाबाद के दो भाइयों की मौत, जाखल में दोनों की है आढ़त की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बड़ा सड़क हादसा: फतेहाबाद के दो भाइयों की मौत, जाखल में दोनों की है आढ़त की दुकान
Tue, 24 Mar 2026 09:43 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद)
Published by: Naveen
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:43 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि दोनों शादी में पातड़ा के पास दिड़बा में गए थे। घटना सुबह 24 मार्च करीबन 5 बजे की बताई जा रही हैं। आसपास से मिली जानकारी अनुसार दोनो शवो को पातड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के जाखल के साथ लगते पंजाब क्षेत्र के गांव बंगा बसेरा में अल सुबह जाखल क्षेत्र के दो युवकों की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। युवको की पहचान हिमांशु जिंदल व विशाल जिंदल के रूप में हुई है। बता दें कि जाखल में इनकी आढ़त की दुकान है। मिली जानकारी अनुसार दोनो भाई अपने चाचा दर्शन के बेटे की शादी समारोह से वापिस लौट रहे थे।
विज्ञापन
देखते ही देखते खुशिया मातम में बदल गई। बता दें कि दोनों सगे भाई अपनी गाड़ी में वापिस जाखल शहर की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों शादी में पातड़ा के पास दिड़बा में गए थे। घटना सुबह 24 मार्च करीबन 5 बजे की बताई जा रही हैं। आसपास से मिली जानकारी अनुसार दोनो शवो को पातड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन