{"_id":"6a8495a460b5fba8b90dd413","slug":"athletic-talent-shines-a-rich-haul-of-medals-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-159497-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एथलेटिक्स में खेल प्रतिभाओं का जलवा, पदकों से भरी झोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एथलेटिक्स में खेल प्रतिभाओं का जलवा, पदकों से भरी झोली
Tue, 18 Aug 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दमकौरा में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए पदाधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। गांव दमकोरा में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक, दौड़, बाधा दौड़ और ट्रायथलॉन कूद में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
ऊंची कूद में बालिका अंडर-20 वर्ग में पुष्पा ने 1.50 मीटर की छलांग के साथ पहला स्थान हासिल किया। अंडर-18 में अंजू 1.60 मीटर के साथ प्रथम और मधुबाला 1.50 मीटर के साथ द्वितीय रहीं। अंडर-16 में मोनिका ने 1.35 मीटर के साथ स्वर्ण और पायल ने 1.33 मीटर के साथ रजत पदक जीता। बालक अंडर-20 में अंगरेज सिंह 1.65 मीटर के साथ प्रथम रहे।
लंबी कूद के अंडर-18 बालिका वर्ग में कंचन ने 4.46 मीटर, महक ने 4.17 मीटर और रापल ने 4.11 मीटर के साथ क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। अंडर-18 बालक वर्ग में हिमांशु ने 4.35 मीटर, यश ने 4.25 मीटर और रोहित ने 3.73 मीटर के साथ क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर-20 में मोहित ने 5.02 मीटर, अजय ने 4.75 मीटर और विक्रम ने 4.20 मीटर के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। बालिका अंडर-20 में निकिता 4.96 मीटर के साथ प्रथम रहीं। भाला फेंक में अंडर-14 बालक वर्ग में हिमांशु ने 38.63 मीटर के साथ प्रथम, केशव ने 27.09 मीटर के साथ द्वितीय और नाइस ने 25.75 मीटर के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर-18 में अजय 37.58 मीटर के साथ प्रथम रहे। अंडर-16 में विष्णु ने 45 मीटर और देव महेश ने 35.90 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-20 में शिवानी 20 मीटर के साथ प्रथम रहीं। दौड़ की अंडर-18 बालक वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में दीपक कुमार ने 11.24 सेकंड के साथ प्रथम और हरप्रीत ने 11.80 सेकंड के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स एसोसिएशन ने प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले सत्यवान लाठर, संदीप नागपुर, डीईपी लक्ष्मीकांत, सुभाष अयाल्की, हरदीप रतिया, राजबीर भूथन, कोच विनोद पुलिस लाइन, विनोद पीलीमंदोरी, नरेंद्र माचरा, सुरेंद्र हरिपुरा और मुकेश भरपूर सहित पूरी टीम का आभार जताया। जिला सचिव बलवान पारता ने खिलाड़ियों, अभिभावकों, कोचों, निर्णायकों और स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।