फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Guest teachers demanded the initiation of the regularization process

Fatehabad News: अतिथि अध्यापकों ने नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई

Tue, 18 Aug 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Guest teachers demanded the initiation of the regularization process
फतेहाबाद। नियमित करने के लिए बीईओ को ज्ञापन सौंपते अनुबंधित अध्यापक संघ के सदस्य। संघ
फतेहाबाद। अतिथि अध्यापकों ने 2014 की नियमितीकरण नीतियों के तहत पात्र शिक्षकों को पक्का करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने की मांग की है। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ ने कुलदीप लोहान की अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ ने सर्वोच्च न्यायालय और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसलों का पालन करने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हरियाणा सरकार ने अनियमित शिक्षकों और कर्मचारियों को नियमित करने के लिए 16 और 18 जून 2014 को नीतियां बनाई थीं।
विज्ञापन

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 16 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय ने इन नीतियों को वैध माना। अदालत ने सेवा शर्तें पूरी करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश दिया है। संघ ने बताया कि 27 मई को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सुखविंदर सिंह व अन्य मामले में अपना फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। अदालत ने कहा कि शिक्षकों को लंबे समय तक अनियमित रखना अन्यायपूर्ण है। आदेश में 2014 की नीतियों के तहत पात्र अतिथि अध्यापकों को दो माह में नियमित करने के निर्देश दिए गए।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अदालत के स्पष्ट आदेश के बावजूद शिक्षा विभाग और सरकार ने अभी तक नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस बारे में जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि अध्यापकों को उनका हक मिल सके।

संघ सदस्यों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया उनका हक देने में जानबूझकर देरी की जा रही है। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजपाल मिताथल, राज्य ऑडिटर सुरजीत दुसाद, संदीप सिंह, रणधीर सिंह, सुमन रानी, शकुंतला, जिला कार्यालय सचिव राधेश्याम और खंड सचिव मुरारी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed