सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two youths die after car overturns accident on Murthal-Delhi Highway

मुरथल-दिल्ली हाइवे पर एक्सीडेंट: कार पलटने से दो युवकों की मौत, पराठे खाने आए थे सात दोस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार

सात दोस्त आधी रात को मुरथल के पराठे खाने निकले थे। सभी अपने साथी बिलाल की होंडा अमेज कार में सवार होकर दिल्ली से सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर पहुंच गए। खाना खाने के बाद वह तड़के चार बजे वापस दिल्ली के लिए निकले, तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

Two youths die after car overturns accident on Murthal-Delhi Highway
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 गांव राई के पास राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के सामने सोमवार तड़के सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि उनके पांच दोस्त घायल हो गए। सातों दोस्त दिल्ली से मुरथल के मशहूर ढाबे पर पराठे खाने आए थे। वापस लौटते समय उनकी तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। कार के कई पलटे खाने से वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Trending Videos


दिल्ली के चांद बाग निवासी बिलाल (25), नंद नगरी निवासी विशाल (24), मुस्तफाबाद निवासी उबेद, बृजपुरी निवासी राहुल व दानिश, लोनी निवासी फहाद व यूपी के फिरोजाबाद हाल दिल्ली निवासी शोएब आपस में दोस्त हैं। सातों दोस्तों का आधी रात को मुरथल के पराठे खाने का कार्यक्रम बन गया। सभी अपने साथी बिलाल की होंडा अमेज कार में सवार होकर दिल्ली से सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर पहुंच गए। खाना खाने के बाद वह तड़के चार बजे वापस दिल्ली के लिए निकले। जब वह गांव राई के सामने एजुकेशन सिटी के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार तेज रफ्तार में होने के चलते डिवाइडर से टकराकर लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए पलटे खाकर संपर्क मार्ग के साथ एजुकेशन सिटी की दीवार से टकराकर रुकी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी। राई थाना प्रभारी धीरज व पीएसआई नरेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में कार चालक बिलाल व उनके साथी विशाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं उबेद, राहुल, दानिश, फहाद व शोएब बुरी तरह घायल थे। सभी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन सभी को दिल्ली के अस्पताल में ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed