{"_id":"69c2aaa7924876e68f0933ab","slug":"video-police-station-in-charge-accused-of-demanding-bribe-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कार को लगाई आग, 2 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ; थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में कार को लगाई आग, 2 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ; थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप
थाना पतारा क्षेत्र के गांव चांदपुर में खड़ी कार को शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना को दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने अब गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित सुखजीत सिंह ने थाना पतारा के प्रभारी राम किशन पर इंसाफ के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया है। सुखजीत सिंह के अनुसार 11-12 मई 2024 की रात उसकी ब्रेजा कार (पीबी08 एफसी 6165) घर के आंगन में खड़ी थी, तभी अचानक सायरन बजा और बाहर आकर देखा तो गाड़ी में आग लगी हुई थी। सूचना मिलने पर थाना पतारा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पीड़ित ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर रंजिश के चलते आग लगाने का शक जताया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का दावा है कि जब वह मामले की प्रगति जानने के लिए एसएचओ से मिला तो उससे 5 हजार रुपये की मांग की गई। इस संबंध में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें पैसों को लेकर बातचीत सुनी जा सकती है।
पीड़ित ने बताया कि उसने इस मामले में एसएसपी से भी मुलाकात की और अब हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। करीब दो साल बाद भी इंसाफ न मिलने से आहत होकर उसने प्रेस वार्ता कर उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।