Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
A massive fire broke out at the BSNL exchange in Jalandhar, disrupting communication services in several areas.
{"_id":"69c3901230373ca59b07a42d","slug":"video-a-massive-fire-broke-out-at-the-bsnl-exchange-in-jalandhar-disrupting-communication-services-in-several-areas-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बीएसएनएल एक्सचेंज में भीषण आग, कई इलाकों में संचार सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बीएसएनएल एक्सचेंज में भीषण आग, कई इलाकों में संचार सेवाएं ठप
जालंधर में नागरा रोड स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के एक्सचेंज में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरे परिसर को धुएं और लपटों से घेर लिया। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आग की वजह से शहर के बड़े हिस्से में संचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। मकसूदां, लिधड़ा, विधिपुर और नुस्सी समेत कई इलाकों में इंटरनेट, लीज लाइन और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं, जिससे आम लोगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ मनीष कुमार, जेटीओ चमकौर सिंह और प्रीत मोगल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और सेवाओं को बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।