सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   100 factories in the district shut down due to the stoppage of supply of commercial cylinders

Rewari News: व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई बंद होने से जिले में 100 फैक्टरियां ठप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
100 factories in the district shut down due to the stoppage of supply of commercial cylinders
-फोटो 89 : गणेश विद्युतदास, उद्यमी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। व्यावसायिक सिलिंडर के बंद होने के बाद शहर में 100 फैक्टरियों में उत्पादन बंद कर दिया गया है। वहीं 1000 फैक्टरियों पर बंद होने का संकट मंडरा रहा है। इतना ही नहीं कच्चे माल में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने से जिले में 30 से अधिक रेग्जीन फैक्ट्रियों में भी उत्पादन बंद होने का खतरा मंडरा रहा है।
Trending Videos

जिले में शू मटेरियल की कमी के चलते फुटवियर उद्योग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कई उद्यमी उत्पादन बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो जल्द ही उत्पादन पूरी तरह बंद करना पड़ेगा। वहीं उत्पादन बंद होने से कर्मचारियों की आजीविका पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटवियर उद्योग से जुड़े उद्यमियों का कहना है कि रेग्जीन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल में रेजिन और डीओपी प्रयोग होता है जिसकी करीब 30 प्रतिशत कीमत बढ़ चुकी है। पहले डीओपी के दाम करीब 150 रुपये प्रति किलो थे जो अब बढ़कर लगभग 200 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गए हैं। बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी अभिषेक गुप्ता, अर्पण गुप्ता, प्रवीन सिंघल का कहना है कि यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो फैक्ट्रियों में काम बंद होने की नौबत आ सकती है। इससे श्रमिकों के रोजगार पर असर पड़ सकता है।

-फोटो 89 : गणेश विद्युतदास, उद्यमी

-फोटो 89 : गणेश विद्युतदास, उद्यमी

-फोटो 89 : गणेश विद्युतदास, उद्यमी

-फोटो 89 : गणेश विद्युतदास, उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed