सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NSCA Jhajjar won the match by four wickets

Rewari News: एनएससीए झज्जर ने चार विकेट से जीता मैच

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
NSCA Jhajjar won the match by four wickets
11jjrp03- झज्जर। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एनएससीए झज्जर की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरान एनएससीए झज्जर टीम के खिलाड़ी विशेष देशवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos

बहादुरगढ़ रोड स्थित नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम ने 32.1 ओवरों में 128 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में अनुराग ने 15 गेंदों में चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में विशेष देशवाल ने पांच विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर की टीम ने 24.3 ओवरों में छह विकेट पर 129 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
इस दौरान बल्लेबाजी में आरव राणा ने 55 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में अरमान ने चार विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में एनएससीए झज्जर टीम के खिलाड़ी आरव राणा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, एनएससीए झज्जर टीम के खिलाड़ी विशेष देशवाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed