सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   24-hour gate pass facility available in mandis, farmers are not reaching at night

Rewari News: मंडियों में 24 घंटे गेटपास कटने की सुविधा, रात में नहीं पहुंच रहे किसान

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
24-hour gate pass facility available in mandis, farmers are not reaching at night
नई अनाज मंडी में गेट पास काटने का स्थान तो खुला मगर नहीं है कोई किसान। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसानों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार ने अनाज मंडियों में 24 घंटे गेट पास काटने की व्यवस्था लागू की है लेकिन जिले की अनाज मंडियों में किसान रात में नहीं आ रहे हैं। रात में मंडियों में कर्मचारी तो तैनात किए गए हैं लेकिन सन्नाटा पसरा रहता है।
Trending Videos

संवाद टीम ने बुधवार की रात अनाज मंडी का जायजा लिया। इस दौरान अनाज मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ था। मंडी में मौजूद गेट पास कर्मचारियों ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें 24 घंटे ड्यूटी पर रखा गया है और वे हर समय गेट पास काटने के लिए तैयार रहते हैं। 2 शिफ्ट में कार्य चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी रात में कोई भी किसान फसल लेकर मंडी नहीं पहुंच रहा है। कर्मचारियों के अनुसार दिन के समय दोपहर तीन से चार बजे तक ही किसान गेट पास बनवाने के लिए आते हैं और उसी दौरान मंडी में चहल-पहल रहती है। फिलहाल स्थिति यह है कि सरकार की ओर से दी गई इस सुविधा का लाभ किसान नहीं उठा रहे हैं।
मौसम में बदलाव का दिख रहा असर : कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर मंडी में फसल की आवक पर पड़ा है। बारिश और नमी के चलते किसान अपनी फसल को लेकर सतर्क हैं और दिन के समय ही मंडी पहुंचना उचित समझ रहे हैं। ऐसे में रात के समय फसल लाने का जोखिम किसान नहीं उठा रहे हैं। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना कुछ दिनों तक जताई है।
----------
दिन में ही निपट रहा सारा काम
अनाज मंडी के आढ़ती विजेंद्र कुमार ने बताया कि मंडी में इन दिनों केवल दिन के समय ही कामकाज हो रहा है। भले ही सरकार ने 24 घंटे गेट पास की सुविधा दी है लेकिन रात की व्यवस्था औपचारिकता बनकर रह गई है। आढ़ती विनोद कुमार के अनुसार इस समय मंडी में सरसों की आवक हो रही है। दिन में कार्य हो रहा है। इसका मुख्य कारण गेहूं में मौजूद नमी है, जिसकी वजह से किसान अभी फसल को मंडी में लाने से बच रहे हैं।
-

वर्जन:
अनाज मंडी में किसान दिन में ही पहुंच रहे हैं। रात में कोई किसान नहीं आता है। यहां मंडियो में मैनुअल काम होता है। उत्तर हरियाणा की मंडियों में रात में किसान पहुंचते हैं। - अशोक यादव, प्रधान, व्यापार संघ।
---------
वर्जन
सरकार ने 24 घंटे गेट पास काटने की व्यवस्था लागू की है। रात को मंडी में कर्मचारियों को तैनात किया गया है लेकिन रात के समय मंडी में किसान नहीं आ रहे हैं। - मनीष रोहिल्ला, सचिव, मार्केट कमेटी रेवाड़ी।

नई अनाज मंडी में गेट पास काटने का स्थान तो खुला मगर नहीं है कोई किसान। संवाद

नई अनाज मंडी में गेट पास काटने का स्थान तो खुला मगर नहीं है कोई किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed